Fasal Bima Yojana Registration 2025 : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) भारत सरकार द्वारा 2016 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य है किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए फसल नुकसान से सुरक्षा देना।
इस योजना में शामिल होने से आपको मिलता है:
01 . समय पर मुआवज़ा, 02. बाढ़, सूखा, तूफान जैसी आपदाओं से फसल नुकसान की भरपाई, 03. कम प्रीमियम में बड़ा लाभ, 04. सरकार द्वारा सब्सिडी |
Fasal Bima Yojana Registration 2025: किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच | जानिए कैसे करें आवेदन?
क्या आपकी फसलें बारिश, सूखा या बाढ़ में बर्बाद हो जाती हैं?
क्या आप भी सोचते हैं कि “काश कोई ऐसा सिस्टम होता जो नुकसान की भरपाई कर देता”? तो अब चिंता छोड़िए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) आपके लिए ही लाई गई है।
इस ब्लॉग में हम “Fasal Bima Yojana Registration 2025” से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आपको देंगे
- 1 Fasal Bima Yojana Registration 2025 क्यों जरूरी है?
- 2 कौन कर सकता है Fasal Bima Yojana में रजिस्ट्रेशन?
- 3 Fasal Bima Yojana Registration Kaise Karein?
- 4 Fasal Bima Yojana Registration 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज़
- 5 Fasal Bima Yojana Last Date 2025
- 6 कितना देना होगा प्रीमियम?
- 7 Fasal Bima Claim Kaise Milega?
- 8 Fasal Bima Yojana Registration 2025 मैं यदि कोई समस्या आती है तो कहाँ संपर्क करें?
- 9 सरकार की यह योजना क्यों है आपके लिए वरदान?
- 10 Fasal Bima Yojana Registration 2025 Offline Registration कैसे करें?
- 11 अगर हां, तो आज के समय मैं हमारे बहुत सारे किसान भाई हर दिन गूगल पर यही सर्च कर रहे हैं:
- 12 FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- 13 Conclusion: किसान के जीवन में सुरक्षा जरूरी है!
Fasal Bima Yojana Registration 2025 क्यों जरूरी है?
“एक किसान की मेहनत कभी बारिश या ओलावृष्टि की भेंट न चढ़े – यही है इस योजना का मकसद।”
हर साल लाखों किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलें गंवा देते हैं। ऐसे में Fasal Bima Yojana Registration करवाकर आप अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षित कर सकते हैं।
कौन कर सकता है Fasal Bima Yojana में रजिस्ट्रेशन?
पात्रता (Eligibility):
- भारत का नागरिक होना चाहिए।
- खेती करने वाला किसान होना अनिवार्य है।
- फसल बीमा क्षेत्र में आपकी ज़मीन होनी चाहिए।
- जिन किसानों ने बैंक से कृषि ऋण लिया है, उनके लिए यह अनिवार्य होता है।
- स्वैच्छिक आवेदन भी संभव है।
Fasal Bima Yojana Registration Kaise Karein?
अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की – Fasal Bima Yojana में Online Registration कैसे करें?
Step-by-Step Online Process:
- सबसे पहले जाएं: https://pmfby.gov.in

2. “Farmer Corner” पर क्लिक करें।

3. अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं तो “Guest Farmer” पर क्लिक करें।

4. अपनी जानकारी भरें: नाम, ज़िले का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि।
5. फसल और बीमा कंपनी का चयन करें।
5. ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
7. फॉर्म सबमिट करें और Acknowledgment Receipt लें।
Fasal Bima Yojana Registration 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- भूमि के दस्तावेज़ (खसरा, खतौनी)
- फसल की जानकारी
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Fasal Bima Yojana Last Date 2025
हर फसल सीजन (खरीफ और रबी) के लिए अलग-अलग तारीख़ होती है। आमतौर पर खरीफ के लिए 31 जुलाई 2025 और रबी के लिए 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। Latest अपडेट के लिए समय-समय पर pmfby.gov.in पर नज़र बनाए रखें।
कितना देना होगा प्रीमियम?
फसल का प्रकार | किसान द्वारा देय प्रीमियम |
---|---|
खरीफ फसलें | 2% |
रबी फसलें | 1.5% |
वाणिज्यिक/बागवानी फसलें | 5% |
बाकी राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।
Fasal Bima Claim Kaise Milega?
अगर फसल को नुकसान होता है तो किसान को नुकसान की जानकारी तुरंत स्थानीय कृषि अधिकारी को देनी होती है।
Claim के लिए जरूरी Steps:
- नुकसान के 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट करें
- पंचायत या बीमा कंपनी द्वारा सर्वे होता है
- रिपोर्ट आने के बाद क्लेम की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है
Fasal Bima Yojana Registration 2025 मैं यदि कोई समस्या आती है तो कहाँ संपर्क करें?
अगर आपको कोई भी दिक्कत आए या जानकारी चाहिए तो यहां संपर्क कर सकते हैं:
- टोल फ्री नंबर: 1800-180-1551
- ईमेल: help.pmfby@nic.in
- वेबसाइट: https://pmfby.gov.in
सरकार की यह योजना क्यों है आपके लिए वरदान?
जब एक किसान की मेहनत की कमाई सिर्फ मौसम की मार से खत्म हो जाती है, तब फसल बीमा योजना एक ढाल बनकर खड़ी होती है।
“Fasal Bima Yojana Registration 2025” आपके लिए सिर्फ एक आवेदन नहीं है – यह एक सुरक्षा कवच है जो आपको मुश्किल समय में सहारा देता है।
Fasal Bima Yojana Registration 2025 Offline Registration कैसे करें?
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो भी कोई बात नहीं। आप CSC केंद्र, बैंक शाखा या कृषि विभाग के कार्यालय जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बस अपने साथ ज़रूरी दस्तावेज़ लेकर जाएं और वहाँ के कर्मचारी आपकी मदद करेंगे।
दोस्तों अब ये सब तो आपने जान और समझ लिया है लेकिन अब अहम् सवाल ये आता है की – क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके जिले का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) District Wise List में है या नहीं?
अगर हां, तो आज के समय मैं हमारे बहुत सारे किसान भाई हर दिन गूगल पर यही सर्च कर रहे हैं:
“pmfby district wise list 2025 kab aayegi?”
“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लिस्ट कैसे देखें?”
“pmfby.gov.in list district wise kaise download karein?”
इसलिए हमने आपके लिए एक ऐसा सरल जानकारी और इसमें जोड़ कर आपको हर उस सवाल का जवाब देगा, जो आप सोच रहे हैं।
PMFBY District Wise List 2025 कैसे देखें? (Fasal Bima Yojana List 2025)
- सबसे पहले जाएं: pmfby.gov.in
- Menu में जाएं और “Insurance Covered Districts” या “District-wise Coverage List” पर क्लिक करें।
- अब अपना State और Year (2025) सिलेक्ट करें।
- अब स्क्रीन पर आपके राज्य के सभी जिलों की लिस्ट आ जाएगी।
- आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Example: अगर आप MP या Bihar से हैं?
मान लीजिए आप मध्यप्रदेश या बिहार से हैं, तो आपको “MP PMFBY District List 2025” या “Bihar PMFBY District List 2025” जैसे कीवर्ड से सर्च करना होगा।
ध्यान देने योग्य बातें:
- PMFBY हर फसल सीज़न में अपडेट होती है – Kharif और Rabi।
- District Wise List में ही ये तय होता है कि आपके जिले में कौन सी बीमा कंपनी है।
- कुछ जिलों को योजना से बाहर भी कर दिया जाता है, इसलिए हर सीज़न District Wise PMFBY List चेक करना बहुत जरूरी है।
किसान भाइयों के लिए खास संदेश:
हम जानते हैं कि मेहनत से उगाई गई फसल अगर बर्बाद हो जाए तो दर्द क्या होता है। इसलिए PMFBY District Wise List 2025 चेक करना और समय रहते आवेदन करना आपकी मेहनत की फसल को सुरक्षा कवच देने जैसा है।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q. क्या यह योजना सभी किसानों के लिए फ्री है?
नहीं, प्रीमियम देना होता है लेकिन वह बहुत ही कम होता है।
Q. क्या मैं एक ही समय पर दो फसलों का बीमा कर सकता हूं?
हां, कर सकते हैं अगर दोनों का क्षेत्र अलग है।
Q. अगर फसल कटाई के बाद नुकसान हुआ तो क्लेम मिलेगा?
हां, कटाई के बाद के नुकसान पर भी योजना के तहत सहायता दी जाती है।
Q. मुझे योजना में शामिल हुए 2 साल हो गए, फिर भी नुकसान का क्लेम नहीं मिला?
ऐसे मामलों में आप बीमा कंपनी या जिला कृषि अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।
Conclusion: किसान के जीवन में सुरक्षा जरूरी है!
अगर आप एक किसान हैं, तो ये योजना आपके लिए है।
“Fasal Bima Yojana Registration 2025” न सिर्फ एक सुविधा है, बल्कि यह आपके हक की बात है।
आज ही आवेदन करें और अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षा दीजिए।
“किसान का आत्मबल उसकी फसल होती है, और फसल की सुरक्षा उसका अधिकार!”
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने गांव, समाज और अन्य किसानों के साथ जरूर शेयर करें। आपका एक शेयर किसी किसान भाई की जिंदगी बदल सकता है।